फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्वेंट स्कलों को टक्कर दे रहे बेसिक स्कूल

विज्ञापन
दुर्जनपुरा स्कूल में स्मार्ट क्लास के शुभारंभ पर बोलते खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा जमील अहमद - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड जखौरा क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा कंपोजिट में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि बेसिक स्कूलों के बच्चे भी किसी कान्वेंट स्कूल से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नाहिद परवीन एवं अध्यापक अभिषेक रॉय ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में ग्राम सभा प्रतिनिधि बरजोर सिंह, हरभजन सिंह एवं सभी ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय के विकास हेतु शपथ ली गई। विद्यालय में स्मार्ट टीवी राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्र वधू अध्यापिका निधि वर्मा द्वारा विद्यालय को भेंट की गई। बीएसए एवं बीईओ एवं सभी अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कार, धनराशि एवं उपहार दिए गए। उन्होंने कहा कि बेसिक स्कूलों के बच्चे भी किसी कान्वेंट स्कूल से कम नहीं हैं। ई पाठशाला सभी के आकर्षण का केंद्र रही। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को मिल जुलकर विद्यालय विकास हेतु कार्य करने का निर्देश दिया। अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब जनपद का नाम समस्त परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन एवं गुणवत्ता परक शिक्षा के मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर होगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री शकुंतला कुशवाहा, एसआरजी हिमांशु मिश्रा, एआरपी प्रफुल्ल जैन, शैलेंद्र वर्मा , राजेश वर्मा सुरेंद्र वर्मा, संकुल प्रभारी राजीव वाजपेयी, अध्यापिका मंजू तिवारी ,निधि वर्मा, शिक्षामित्र सुषमा गोस्वामी, कमल कुंवर, प्रशांत राजपूत, मनीष खरे, हरि नारायण चौबे, नीलम ताम्रकार, विमलेश सोनी, सबीना, परवीन, दिवाकर शुक्ला, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन विनय ताम्रकार ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें