फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में बिजली व पुलिस के छाए रहे मामले

Wed, 04 Apr 2018 01:51 AM IST
amarujala
विज्ञापन
smadhan divas, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत एवं पुलिस के मामले छाए रहे। इसमें से 05 मौके पर ही निस्तारित ेकिए गए। अवशेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें निस्तारित करने निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया एवं पूर्व में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रकरणों की निस्तारित आख्या एवं लम्बित रहने के कारणों की समीक्षा की। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील में उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का स्वयं परीक्षण करें। जिससे कि शिकायतकर्ता एक ही बार में संतुष्ट हो जाए, उसे बार-बार भटकना न पड़े। यदि अगले सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोई शिकायत दोबारा आती है तो यह मान लिया जाएगा कि सम्बंधित अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में रूचि नहीं ले रहे हैं, जिनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 30, विद्युत के 24, विकास विभाग के 08, पुलिस विभाग के 12, नगर पालिका के 4 तथा अन्य विभागों के 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 मौके पर ही निस्तारित कर दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को शासनादेश में निर्गत निर्देशों के क्रम में श्रेणीवार पंजीकरण कराकर फरियादियों को रसीद निर्गत कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर हिमान्शु गौरव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें