फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किशोर एवं युवक की मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के सीपरी बाजार निवासी जय (14 वर्ष) पुत्र लालजी रैकवार मंगलवार की शाम पैसेंजर ट्रेन में अपने भाई दीपक के साथ भोपाल जा रहा था। वह ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे वह असंतुलित होकर चलती ट्रेन से ग्राम सिलगन के निकट नीचे गिर गया, पहियों के नीचे आकर गंभीर घायल हो गया। रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाई दीपक सरकारी एंबुलेंस से उसको इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, जखौरा में अपनी मौसी के यहां आए झांसी निवासी युवक का शव मंगलवार की देर रात ट्रेन की पटरियों पर पड़ा पाया गया। झांसी के सीपरी बाजार थाना अंतर्गत नालगंज निवासी सचिन (32 वर्ष) पुत्र दीपक 15 दिन पूर्व जखौरा निवासी मौसी ऊषा के यहां आया था। बुधवार की सुबह उसका शव जखौरा रेलवे ट्रैक स्थित किलोमीटर खंभा नंबर 1038/ 28-30 के बीच पड़ा पाया गया। सुबह 10 बजे जीआरपी ने मृतक के परिजनों को फोन करके घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने यहां आकर मृतक की शिनाख्त की। उनका कहना है कि सचिन ने मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे अपने पिता एवं साढ़े 11 बजे अपने दादा से फोन पर बात कर दो दिन में वापस घर लौटने की बात कही थी। वहीं, मौसी के परिजनों ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता प्रकट की है। सचिन झांसी में टैक्सी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें