फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस लाइन में बाइक चोरों का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरों के गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 11 बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता एवं क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह की विशेष भूमिका रही है। गैंग को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आलोक सक्सेना ने भी मेहनत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को तड़के 3.10 बजे अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास जेल की ओर से आते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रामबाबू साहू उर्फ कल्ला साहू एवं शंभू शिकारी उर्फ सिम्पू शिकारी उर्फ सिम्पू राजपूत बताए। उन्होंने बताया कि यह बाइक अस्पताल परिसर से चोरी की थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर चोंरसिल नहर पुलिया के पास नहर पटरी के नीचे चार आरोपियों को सुबह 4.55 बजे पकड़ा गया। झाड़ियों में छिपाकर रखीं चोरी की दस मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। इस प्रकार की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। सभी छह वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें से चार मोटरसाइकिल जिला अस्पताल से चोरी की गईं थीं।
कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर थाना पिपरई अंतर्गत डोगरा निवासी रामबाबू साहू उर्फ साहू पुत्र परमाल सिंह, जिला गुना के थाना कैंट अंतर्गत प्रीतमपुरा निवासी शंभू शिकारी उर्फ सिम्पू राजपूत पुत्र हरीराम राजपूत, जिला अशोकनगर के थाना चंदेरी अंतर्गत चकजारसल निवासी गजराम सिंह लोधी पुत्र रतन सिंह, जिला शिवपुरी के थाना बामौर अंतर्गत विजयरावन निवासीगण संग्राम सिंह राजपूत पुत्र भागराज एवं अरविंद गुप्ता पुत्र स्व. मिश्रीलाल गुप्ता, जिला अशोक नगर के थाना पिपरई अंतर्गत जमाखेड़ी निवासी मुईम पुत्र शहजाद खां शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम को 25 हजार का इनाम
वाहन चोर गैंग को पकड़ने में मिली सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना, सिविल लाइन प्रभारी एसआई दिनेश कुमार कुरील, प्रेम सिंह यादव, जोगेंद्र सिंह, कृष्णपाल सरोज, योगेश प्रताप सिंह, धीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, जवर सिंह, वीरेंद्र दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, जावेद आलम, बृजराज सिंह सेंगर के अलावा स्वॉट टीम प्रभारी एसआई राजकुमार यादव, शत्रुन्जय सिंह, देवेंद्र कुमार, इमरान, अरुण त्रिपाठी, जाहिद अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें