फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूराकलां में डायरिया के छह मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। पूराकलां में डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को छह मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोपहर में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य झांसी मंडल डॉ. आरके सोनी पूराकलां गांव पहुंचे और जायजा लिया। गांव में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि अब हालात काबू में है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में कई की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पूराकलां में पहले दिन बुधवार को डायरिया के 22 मरीज मिले थे, जिनमें एक युवक की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को 40 मरीजों में छह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था और 25 को सीएचसी पर भर्ती किया गया था। 9 मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया था। शुक्रवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित अमर (17) पुत्र फूलचंद्र, भरत (16) पुत्र पजन, गुलाब (60) को सीएचसी पर भर्ती कर लिया गया। मेहरबान, खुशबू और कार्तिक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेडी हेल्थ डॉ. आरके सोनी ने डायरिया प्रभावित खांदी मोहल्ला में घूमकर वहां लगे शिविर और उसमें उपलब्ध दवाओं को देखा। साफ-सफाई एवं पीने के पानी की व्यवस्था देखी। उन्होंने ग्रामीणों से बासी एवं दूषित खाद्य सामग्री का उपयोग न करने, पानी में क्लोरीन डाल कर उसका उपयोग करने की अपील की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल पाठक, डॉ. धर्मेंद्र सेंगर, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00

सीएचसी का भी लिया जायजा : जेडी हेल्थ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर वहां भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना और चिकित्सक डॉ. सूरज से मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें