फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस खंगालेगी साइबर अपराधियों की कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षण लेने के बाद पुलिस नए तरीके से साइबर अपराध पर लगाम कसने की तैयारी में है। पुलिस तकनीकी का उपयोग करेगी। साथ ही उनकी कुंडली खोजेगी।
हाल में साइबर क्राइम के विशेषज्ञों की टीम ने सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया था। तकनीक का इस्तेमाल करने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर प्रशिक्षित किया था। अब पुलिस साइबर अपराधियों की कुंडली खंगालेगी। उनके द्वारा अपनाई जा रही ठगी की तरकीबों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस अब डिजिटल मार्केटिंग, वर्क फ्रॉम होम, टेलीग्राम फ्रॉड सहित अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड पर बारीक नजर रखेगी। साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए टेक्नालॉजी का प्रयोग करेगी। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सभी पुलिस कर्मचारियों को साइबर अपराध पर लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प लाइन पर शिकायत : साइबर फ्रॉड होने पर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत करें। ऑनलाइन फ्राड होने पर 24 घंटे के अंदर इस हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। चौबीस घंटे से ज्यादा का समय गुजरने पर साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
-
जागरूक बनें, लालच में न फंसें और इनसे बचें
- ऑनलाइन जॉब या पार्टटाइम जॉब का लालच देना।
- कमीशन का लालच देकर रुपये ट्रांसफर करवाना।
- क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर पैसे जमा कराना।
- टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग चैनल बनाकर निवेश करवाना।
- लाभ दिखाकर पैसे फर्जी बैंक खातों में जमा करवाना।
- प्रोडक्ट की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे जमा करवाना।
-
साइबर क्राइम विशेषज्ञों ने पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है। अब पुलिस नए तरीके से साइबर अपराध पर लगाम लगाएगी। मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें