फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारजीत की बाजी लगाते छह पकड़े, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
areest.jpg - फोटो : areest.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट परियोजना बोर्ड के क्रिकेट ग्राउंड के पास हारजीत की बाजी लगाते राजघाट चौकी पुलिस ने छह आरोपियों को मौके से पकड़ लिया और उनके खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को शाम चार बजे जब वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी हारजीत की बाजी लगाए जाने की सूचना पर वह अपनी टीम के साथ राजघाट परियोजना बोर्ड के क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे, जहां कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों से हारजीत की बाजी लगा रहे थे। यह देख उन्होंने मौके पर दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ लिया। पुुलिस ने मालफड़ से 5780 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते और तलाशी में 580 रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में वर्कचार्ज कालोनी राजघाट निवासी नीतेश शर्मा, अंकुर पटेल, दीपक कुमार, ओमकार मिश्रा, जितेंद्र अहिरवार एवं अनिल चौबे शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें