फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारजीत की बाजी लगाते छह पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात में मोहल्ला पिसनारी बाग में हारजीत की बाजी लगाते हुए छह आरोपियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जुलाई की रात 9.10 बजे सूचना मिलने पर उन्होंने मोहल्ला पिसनारी में दबिश दी तो कुछ लोग वहां ताश के पत्ते फेंटकर हारजीत की बाजी खेल रहे थे। जिस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मालफड़ से उनके पास से 2480 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं आरोपियों की तलाशी में उनके पास से 1520 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहल्ला हरदीला निवासी आनंद, गौरव, मोहल्ला पिसनारी निवासी अरविंद, राजेंद्र, जगदीश व संतोष बताया। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें