फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेरियल सप्लायर समेत छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
मड़ावरा ब्लॉक कार्यालय में हंगामा करती महिलाएं और अन्य। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। पंचायत सेक्रेटरी के कार्यालय में घुसकर गाली- गलौज एवं हंगामा करना दो महिलाओं समेत छह ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। षड्यंत्र करने के आरोप में पुलिस ने एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विकासखंड मड़ावरा में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आलोक कुमार दुबे ने तहरीर सौंपते हुए बताया कि सोमवार को वह ब्लॉक मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर सरकारी कामकाज निबटा रहे थे, तभी ग्राम जलंधर निवासी वैभव सिंह, धनुषरानी, इमरती समेत छह लोग कार्यालय में जबरन घुस आए और टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उक्त लोग मारने पर आमादा हो गए। गाली- गलौज का शोर सुनकर अन्य सहकर्मियों द्वारा बीच- बचाव करने पर आरोपी देख लेने तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें