फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : बिजली बिल नहीं चुकाया तो अस्पताल में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-दैलवारा। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की विगत दो माह से बिजली नहीं आ रही है, जिससे यहां पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर मरीज भी परेशान हो रहे हैं। लू के चलते शासन ने विशेष वार्ड का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं, गर्मी के चलते वह भी नहीं बन पा रहा है। साथ ही अस्पताल में रखी वैक्सीन भी खराब हो रही है।
तैनात स्टाफ के अनुसार लाइनमैन से जब बिजली आपूर्ति चेक कराई गई, तो वह बिल अदा न होने के बात बता रहा है। स्टॉफ ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करने के बाद भी यहां की व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। एक कर्मचारी ने तो भी बताया कि बिजली न होने के कारण यहां पर रखी हुई वैक्सीन खराब हो गई हैं। यहां पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बुरा हाल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने पहुंची अनीता बताया कि यहां गर्मी में बुरा हाल है, पंखा नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो- 23
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दैलवारा में बिजली नहीं आने से मरीज कम हो रहे हैं, स्वस्थ आदमी भी अस्पताल में बीमार हो रहे हैं, इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बलराम श्रीवास्तव बूथ अध्यक्ष दैलवारा
-
फोटो- 24
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दैलवारा में बिजली नहीं आ रही है, जिससे मरीज और अधिक बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में मरीज गर्मी के कारण 10 मिनट भी नहीं बैठ सकते, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पवन प्रताप सिंह बुंदेला, मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जाखलौन मंडल।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्मार्ट मीटर के कारण कुछ समय से समस्या चल रही है, इसका शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा। विद्युत विभाग को पत्राचार किया है, यहां की जल्द की विद्युुत आपूर्ति सुचारू होगी।
डॉ इम्तियाम अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें