फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीता ने श्री राम के गले में वरमाला डाली, लगे जयकारे

विज्ञापन
बांसी: रामलीला में मंचन ंकरते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
पाली। श्री नीलकंठेश्वर आदर्श रामलीला मंडल ने बाजार में रामलीला का मंचन किया। इसमें श्रीराम-सीता विवाह, रावण-बाणासुर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीलाएं दिखाई गईं।
विज्ञापन


भगवान राम की आरती से लीला शुरू हुई। राजा जनक ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले से सीता विवाह की घोषणा की। कई राजा धनुष हिला भी न सके। पूरेपुर के कुरे राजा आजाद खां मंसूरी ने दर्शकों को हंसाया। मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से राम ने धनुष तोड़ा। सीता ने राम को वरमाला पहनाई, दर्शक जयकारे लगाने लगे। शिव धनुष टूटने पर महर्षि परशुराम क्रोधित होकर दरबार में आए। लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसे राम ने हस्तक्षेप कर शांत कराया।

विवाह और अन्य लीलाएं
राम और सीता के विवाह का मंचन इसके बाद हुआ। महिलाओं ने बधाई गीत गाए और खुशियां मनाईं। रावण-बाणासुर लीला की भी दर्शकों ने सराहना की। हास्य कलाकार अर्जुन परिहार ने अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाया। सैकड़ों दर्शकों ने देर रात तक लीला का आनंद लिया और जयकारे लगाए।
विज्ञापन

00000000000
प्रमुख पात्र और कलाकार
रामलीला में राम का पात्र ऋतिक चौबे ने,लक्ष्मण लव चौरसिया,सीता की भूमिका रोशन चौबे,राजा जनक दिनेश चौरसिया बने। रावण का पात्र कृष्ण मुरारी चौरसिया, परशुराम प्रशांत दुबे बने। शुभारंभ के समय भगवत पटेल, परशुराम पटेल, कल्ले दादा, राजकुमार पटेल पप्पू, देवकी पटेल ने आरती उतारी। इस दौरान सुमित वैद्य, गणेश चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, केशव पटेल और गौरव सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बांसी: रामलीला में मंचन ंकरते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें