फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विदाई समारोह में करंट से छोटे भाई की मौत के बाद बहन के नहीं रुक रहे आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 जून की रात को थाना नाराहट के ग्राम जमुनिया में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बहन की विदाई समारोह के दौरान जनरेटर का करंट लगने से थाना नाराहट के ग्राम जमुनिया में छोटे भाई की मौत होेने के बाद बहन के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह दो दिन से सिर्फ अपने छोटे भाई को याद करते हुए रो रही है। घर में आए रिश्तेदार उसे सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम जमुनिया निवासी घासीराम की पुत्री संगीता की विदाई का कार्यक्रम 24 जून की रात को चल रहा था। इसी दौरान पंडाल के बाहर ट्राली में रखे जनरेटर का करंट संगीता के छोटे भाई देवेंद्र को लग गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। विदाई कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था और लड़का पक्ष के लोग बिना विदा कराए ही वापस चले गए थे। विदाई कार्यक्रम के दौरान करंट से देवेंद्र की मौत होने से घर में कोहराम मच गया था। सबसे ज्यादा हालत खराब तो देवेंद्र की बहन संगीता की है। उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह अपने भाई को याद करते हुए रो रही है और बेसुध हो जाती है। वहीं, माता-पिता का भी यही हाल है। घटना के दो दिन बाद भी घर में चूल्हा नहीं जला। नाते रिश्तेदार सहित गांव के लोग मृतक देवेंद्र के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें