ललितपुर। रायकवार समाज के तत्वावधान में क्रांतिकारी निर्पत सिंह का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गांधी शिक्षक रैन बसेरा में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में राजा निर्पत सिंह रायकवार ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था। वह शहीद हो गए थे।
अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल रैकवार और विशिष्ट अतिथि द्वारिका प्रसाद रैकवार रहे। इस मौके पर अभिलाष चंद्र रैकवार, पंकज कुमार रायकवार, देवी प्रसाद रायकवार, छन्नूलाल कश्यप,
घनश्याम, पुन्नू, बृजबिहारी, फूलचंद्र केवट, अनंतराम केवट, कल्लू माते, पप्पू रायकवार, भूपेंद्र, निशांक, कुंजीलाल, प्रकाश नारायण, राजेश रायकवार, राजेश रायकवार, रामलखन, लाकेश, अनिल मौजूद रहे। संचालन पंकज कुमार रायकवार व आभार मुन्ना लाल रायकवार ने व्यक्त किया।