मोहल्ला सिद्धनपुरा में पानी का संकट गहरा गया है। यहां पर अधिकांश हैंडपंप जवाब दे गए हैं, जिससे लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति भी नियमित नहीं हो पा रही है। इसी तरह नेहरू नगर में पानी की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। टैंकर से जलापूर्ति हो रही है, जिससे सभी लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मियों में पानी की समस्या इस क्षेत्र में विकराल हो जाती है, जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। इस कारण टैंकरों से जलापूर्ति होती है। लेकिन, जलापूर्ति भी नाकाफी साबित हो रही है।