फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा और पितृ मोक्ष यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। विकास खंड अंतर्गत ग्राम करेंगा के बजरंग बली हनुमान मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा और पितृ मोक्ष यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा बरुआ नाला पहुंची, जहां से पवित्र जल भरा। कलश यात्रा में सबसे आगे युवा धर्म ध्वज लिए चल रहे थे। मुख्य यजमान विमला रामसहाय गंगेले, रंजना विनोद तिवारी अपने सिर पर पवित्र ग्रंथ लिए और महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। भजनों पर श्रद्धालु जमकर नृत्य कर रहे थे। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से कथा व्यास अजय तिवारी, राजनारायण गंगेले, पंकज, ललित सुरेंद्र तिवारी, कपिल तिवारी, गोविंद राजपूत, सत्येंद्र रजक, सनत रिछारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

00000000000
पितृ पक्ष में भागवत कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्त होती : कथा व्यास
पाली-बालाबेहट। कथा वाचक शिवकुमार महाराज ने कहा कि पितृपक्ष में कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में आने वाले रोग, भय व बाधाएं दूर होती हैं और जीव आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में दान, पुण्य, ब्राह्मण भोज, जीव-जंतु व पशु-पक्षी को दाना खिलाने से आत्म शक्ति एवं पुण्य लाभ प्राप्त होता है। शनिवार को मोहल्ला बाखर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कस्बा में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु लक्ष्मी नारायण अमोनिया मंदिर से जल लेकर कथा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिरधा जयराम सिंह निरंजन, सुमित कटारे आदि मौजूद रहे। कथा व्यास ने बताया कि कथा दोपहर दो से पांच बजे तक नियमित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें