फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रीधाम एक्सप्रेस, बीना-ललितपुर मेमू ट्रेन रहीं निरस्त

Mon, 28 Sep 2026 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आगासौद में तीसरी रेल लाइन के लिए यार्ड रिमॉडलिंग कार्य चल रहा है। इस कार्य के चलते रविवार को कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ ट्रेनें निरस्त की गईं, जबकि अन्य के मार्ग बदले गए या वे विलंब से चलीं।
विज्ञापन

बीना से ललितपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन और श्रीधाम एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रहीं। ये ट्रेनें अब 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। डाउन रूट की कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन नहीं आई। यह ट्रेन 14 अक्तूबर तक भोपाल-मक्सी, नागदा होते हुए मथुरा के रास्ते चलाई जाएगी। पंजाबमेल एक्सप्रेस भी ललितपुर स्टेशन नहीं आई और भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा होकर निकाली गई। मालवा एक्सप्रेस भी मक्सी-रतलाम-गुना-ग्वालियर होकर चलाई गई। 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते निकाली गई। वहीं 19167 अहमदाबाद-बलिया सिटी एक्सप्रेस गुना-ग्वालियर-इटावा होते हुए गोविंदपुरी के रास्ते चली।
डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस पौने पांच घंटे विलंब से सुबह 8.18 बजे आई। इसका निर्धारित समय देर रात 3.33 बजे था। विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस भी सवा पांच घंटे विलंब हुई। यह सुबह 5.59 बजे के स्थान पर सुबह 11.15 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें