फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 15 वर्षों से नहीं दूर हो पाई पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 16 आजादपुरा प्रथम में लंबे अरसे बाद भी मूलभूत सुविधाओं की कमी पूरी नहीं हो सकी है। यहां टौरिया मोहल्ला व राजपूत कॉलोनी की लगभग दो हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं डैम रोड मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। करीम नगर में कच्ची गलियां दर्द दे रही हैं। यहां बीच बस्ती में चल रही शराब की दुकान से मोहल्लावासी व राहगीरों के सामने दिक्कत बनी हुई है।
वार्ड 16 आजादपुरा प्रथम के टौरिया मोहल्ला व राजपूत कॉलोनी में 15 वर्ष से पेयजल संकट है। गर्मियों में हाल बेहाल हो जाता है। कारण हैंडपंप भी साथ छोड़ देते हैं। टैंकरों से सभी लाेगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। ऐसे में दूर से हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। लगभग दो हजार लोग यह परेशानी झेलने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

-
करीमनगर की गलियों में नहीं है सड़क : डैम रोड की सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। रही सही कसर पाइपलाइन के लिए खोदाई होने से पूरी हो गई है। अब बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। करीम नगर में अधिकांश गलियों में सड़क का अभाव है। बारिश में रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वार्ड में लगभग 30 गलियां कच्ची हैं।
-
लेड़ियापुरा तिराहा पर शराब की दुकान से समस्या : वार्ड में लेड़ियापुरा गोविंद सागर बांध के तिराहे पर खुली शराब की दुकान भी समस्या बनी हुई है। कारण शराबी रास्ते में बैठ जाते हैं, जो आने वाले लोगों पर फब्तियां कसते हैं। कई लोग शाम को इस रास्ते से गुजरने से कतराते हैं।
विज्ञापन

-
बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय : लेड़ियापुरा तिराहा पर सार्वजनिक शौचालय बना है। कुछ माह पहले इसे चालू भी कर दिया गया था, लेकिन अब यह बंद पड़ा है। इसके न खुलने से लोग खुले में बांध पर शौच क्रिया के लिए जाते हैं। रात में जाने में लोगों को दिक्कत होती है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें