फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुकानें फुटपाथ पर, जाम में फंसा पूरा शहर

Sat, 07 Nov 2026 12:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दिवाली के त्योहार पर शहर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटाघर, महावीर प्याऊ और सावरकर चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर जाम लगा है। सदरकांटा और तहसील तिराहा पर भी लगातार जाम लग रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिवाली के लिए शहर के बाजार सज गए। यातायात विभाग ने तीन-चार पहिया वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया। सदर कांटा से घंटाघर मार्ग नो एंट्री जोन घोषित हुआ। वाहन नई तहसील से सदरकांटा और पुरानी तहसील की ओर आ-जा रहे थे। इस बदलाव से दिन भर जाम रहा, जो दोपहर बाद और गंभीर हो गया। यातायात नियंत्रण के लिए होम गार्डों व कर्मचारियों को तैनात किया गया, पर जाम से राहत नहीं मिली। सड़क के मध्य व फुटपाथ पर पूजन सामग्री की दुकानें लगने से भीड़ और जाम बढ़ा। इससे दो पहिया वाहन भी मुश्किल से चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें