ललितपुर। विकासखंड जखौरा के ग्राम राखपंचमपुर में स्थित श्री सिद्धबाबा मंदिर परिसर में चल रहे मेला में मिट्टी के बर्तनों की खूब खरीदारी हो रही है। बच्चे झूलों का आनंद ले रहे हैं। रविवार को मेला में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। तमाम लोगों ने अनाज का सीदा चढ़ाया।
श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर मेला 17 मार्च तक चलेगा। रविवार को बड़ी संख्या में लोग सिद्ध बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। तमाम महिला-पुरुषों ने फोड़ा, फुंसी की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पवित्र भवूति लगाई। सुबह से ही सिद्ध बाबा मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। चारों तरफ श्रद्धालुओ की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। कइयों ने सिद्ध बाबा के दर्शन के उपरांत सीदा चढ़ाया। वहीं, महिलाओं ने मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी की व बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी तालबेहट देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडेय, पुलिस मेला प्रभारी बृजेश सिंह गौर, कंपनी कमांडर इंद्रपाल सिंह तोमर अपने पुलिस बल के साथ मेला परिसर में घूम-घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। जिला प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के लिए 50 सफाई कर्मचारियों को लगाया है। मेले की व्यवस्थाओं में मेला प्रभारी तहसीलदार सदर मनोज कुमार सरोज, उप निरीक्षक कमलेश कुमार, महेश शर्मा, शिवकरन, ग्राम प्रधान लाखन सिंह यादव, लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला, पूर्व प्रधान जयराम सिंह लोधी, देवेंद्र राय, कृपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, सीताराम, मंगल सिंह राजपूत, दीपचंद्र कुशवाहा, विनोद शर्मा, विक्रम सिंह लोधी, सरमन, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, रूप सिंह मलईया, शिवचरण कुशवाहा, छक्कीलाल, वीरन आदि जुटे हुए हैं।
राखपंचमपुर मेला में लगे झूला- फोटो : LALITPUR