फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने की अवधि को कम करने की दुकानदार स्वयं कर रहे मांग

विज्ञापन
hoarding - फोटो : hoarding
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद मेें बढ़ रही लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए हर कोई हैरान है। जिले के अनेक व्यापारी और दुकानदार बाजार खुलने की समयावधि को कम करने की मांग करने लगे हैै। उनका कहना है कि प्रशासन को वर्तमान में खुल रहे बाजार की समयावधि को कम कर देना चाहिए, ताकि संक्रमण को फैलने से कम किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। लोग घरों से निकलने में खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। बाजार में ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ से दुकानदार भी घबराने लगे हैं। मोबाइल एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन और नझाई बाजार के किराना व्यवसाई बाजार खुलने के समय को कम करने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं। जनपद के आमजन और कुछ कपड़ा दुकानदार भी बाजार के खुलने के समय को कम करने की लगातार मांग कर रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि जिस तरह से जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे सभी हैरान हैं और कोई भी अपने-आप को महफूज नहीं समझ रहा है। दुकानदार स्वयं ही बाजार खुलने के समय को कम करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल से बात करेंगे, यदि वह सहमत होंगे तो बाजार खोलने की अवधि को कम कर दिया जाएगा।
- योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें