फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Wed, 01 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
aag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। सोमवार की रात नगर के सर्राफा बाजार में स्थित चार मंजिल की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। झांसी और ललितपुर से आई दमकल ने तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर एसपी मो0 इमरान, सीओ सदर मौके पर आए। आग से पूरी दुकान जगह जगह से दरक गई। आसपास की दुकानों में भी कुछ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नगर के सरफयाना मुहल्ला निवासी महेश लक्ष्कार की सर्राफा बाजार में शीशमहल के नाम से चार मंजिल की दुकान है। इसमें सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित सामग्री बेंची जाती है। दुकान के सभी मंजिलों में काफी सामान भरा था। रात में एक बजे के लगभग पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने दुकान की तीसरी मंजिल से धुआं निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को जगाया। पुलिस ने दुकान संचालक को सूचना दी। इसके बाद मुहल्लें के लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर आग पर डालना प्रारंभ किया। कुछ लोगों ने हैंडपंप पर टिल्लू रखकर आग पर काबू करने का प्रयास किया, परन्तु सफलता नहीं मिली।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल मय पुलिस के मौके पर आए। जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी रात दो बजकर 30 मिनट पर आई और कार्रवाई शुरू की। परन्तु 17  मिनट के बाद गाड़ी के टैंक का पानी समाप्त हो गया। इसके बाद टैंक भरने में गाड़ी को एक घंटा लग गया। दमकल के जाने के बाद एक घंटे में आग चौथी मंजिल तक फैल गई।
विज्ञापन

आग की विकरालता की सूचना पर एसपर मो. इमरान, सीओ सदर स्वयं मौके पर आए। बाद में झांसी और जिला मुख्यालय से आई दो और गाड़ियों की मदद से तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग से दुकान संचालक का लगभग 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।


खूब साथ दिया मुहल्ले वालों ने
तालबेहट (ललितपुर)। सोमवार की रात शीशमहल में लगी आग के दौरान मुहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लोगों ने दुकान के समीप लगे हैंडपंप से लगातार तीन घंटे पानी लेकर टिल्लू पंपों के सहारे आग पर डालने का क्रम जारी रखा। वहीं, हैंडपंप ने भी पूरे समय पानी दिया। फायर ब्रिगेड के आने के एक घंटे पहले जारी हुआ पानी डालने का क्रम दमकल के पानी समाप्ति के बाद भी जारी रहा।


सिद्ध हुई हाईड्रोलिक मशीन की सार्थकता
तालबेहट (ललितपुर)। आग के समय जहां मुहल्ले के लोगों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। वहीं, नगर पंचायत की हाईड्रोलिक मशीन ने आग बुझाने में काफी मदद की। कर्मचारियों ने रात में ही पानी के टैंकरों को लाकर मौके पर पानी की कमी नहीं रहने दी। वही हाईड्रोलिक मशीन ने पानी ऊपर डालने के लिए फायर ब्रिगेड एवं लोगों की काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें