फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में फिर से मजबूत सरकार बनेगी: शिवराज

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का नाम लिए बगैर गठबंधन पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन या महागठबंधन हो जाए, देश में मजबूत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बनेगी। क्योंकि, जनता अपना मन बना चुकी है। यह गठबंधन नहीं, बल्कि स्वार्थों का बंधन है। जनता को ठगने का ठगबंधन है।
विज्ञापन

भोपाल से टीकमगढ़ जाते समय ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले पानी पीकर एक- दूसरे को कोसते थे, अब हाथ मिला रहे हैं। हाथ मिलेंगे, लेकिन दिल नहीं मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मोदीजी जो काम कर रहे हैं, उनके साथ जनता खड़ी है। वह अपना मन बना चुकी है। देश में एक बार फिर मजबूत सरकार गठित होगी।
हालांकि, वह केंद्रीय मंत्री उमा भारती के चुनाव लड़ने और जुड़वा बच्चों की हत्या के मामले में जांच पूरी नहीं होने के सवालों को टाल गए। वह ललितपुर स्टेशन से कार में सवार होकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वह भोपाल से शताब्दी एक्सप्रेस से ललितपुर स्टेशन पर उतरे थे। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें