एलपीएल खिताब पर शिवाय सुपर किंग्स का कब्जा
ललितपुर। एलपीएल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। अंतिम क्षणों में शिवाय सुपर किंग्स ने बरदेही ब्लास्टर को नौ रन से हराकर एलपीएल ट्राफी पर कब्जा जमा लिया है। बरदेही ब्लास्टर के गेंदबाज पुष्पेंद्र राजा पांच विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिवाय सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। देवेंद्र राजा ने 34 रन, निर्दोष ने 28 रन, पीके राजपूत ने 15 देवेंद्र और चीरा ने 13 रन बनाए। इस तरह निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। बरदेही ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुष्पेंद्र राजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। अभिनव तोमर और रत्नेश दीक्षित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बरदेही ब्लास्टर के बल्लेबाज आदित्य सेंगर ने 44 गेंदों में 52 रन बनाए। अभिनव तोमर ने 19 रन बनाए। शेष बल्लेबाज अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम अंतिम ओवर तक 122 रन बना सकी। शिवाय सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित, लव राजा और पीके राजपूत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि देवेंद्र राजा ने एक विकेट लिया।
इस तरह ललितपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नौ रन से जीत कर शिवाय सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, किसान नेता बॉबी राजा पटसेमरा, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन और व्यापारी नेता संजय जैन ‘रिंकू’ रहे। निर्णायक शिव कुमार तिवारी और प्रतीक श्रीवास्तव रहे। आंखों देखा हाल विजय सिद्धार्थ ने सुनाया। स्कोरिंग उदितांशु सोनी ने की।
इस मौके पर जिला खेलकूद एसोसिएशन के संरक्षक और प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अध्यक्ष मो. नसीम, पवन परमार, रामप्रताप सिंह, अंकुर जैन, लालू खान, टीम ऑनर कालू जायसवाल, आशिक खान गुड्डू, पीएस परमार, वीके झां, मनोज खटीक, रामेश्वर सेन, पुष्पेंद्र राजा, यादवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अभिनव तोमर ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’
शिवाय सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिनव तोमर सर्वाधिक 131 रन और 13 विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ बने। जबकि, बेस्ट फील्डर का खिताब बरदेही ब्लास्टर के आदित्य सेंगर को मिला और वेस्ट कीपर राघवेंद्र रहे। बेस्ट बॉलर शिवाय सुपर किंग्स के गेंदबाज लव प्रताप रहे।