फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव महापुराण कथा से होता है जीवन का उद्धार : प्रपन्नाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। ग्राम पंचायत गौना में श्रावण मास के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की कथा चल रही है। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन

कथावाचक वृंदावन से पधारे स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज ने शिव महापुराण की कथा का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि व आनंद देने वाली है। क्योंकि भगवान भूतों के अधीश्वर साक्षात परमात्मा हैं, जो समस्त जीवों को आत्म ज्ञान देकर ईश्वर से जुड़ने की कला सिखाते हैं। भगवान भोलेनाथ की कथा में गोता लगाने से मानव को प्रभु की प्राप्ति होती है। लेकिन, कथा सुनने व उसमें उतरने में अंतर होता है। सुनना तो सहज है, लेकिन इसमें उतरने की कला हमें केवल एक संत ही सिखा सकता है। भगवान शिव भी सत्संग का महत्व मां पार्वती को बताते हुए कहते हैं कि उसकी विद्या, धन, बल, भाग्य सब कुछ निरर्थक है, जिसे जीवन में संत की प्राप्ति नहीं हुई है। इस मौके पर कथा यजमान सुखलाल कुशवाहा, प्रधान दयाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान प्यारेलाल कुशवाहा, सुंदर कुशवाहा, लखन कुशवाहा, बिहारी लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें