फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव आराधना में मददगार बनेगें कांग्रेसी

विज्ञापन
हर-हर महादेव, घर-घर महादेव के कार्यक्रम के तहत शिव पूजन करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने आगामी सावन माह में हर-हर महादेव, घर-घर महादेव महोत्सव मनाए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आचार्य पंडित जगदीश पाठक शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया गया। इसके तहत पदाधिकारी मिट्टी को तैयार करके उसे घर-घर पहुंचाएंगे। नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने बताया कि भगवान शिव की आराधना कर देश में अमन चैन, महामारी से सुरक्षा और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य व उन्नति चाहते हैं। इसमें कार्य में कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों का सहयोग करेंगे। जो भी व्यक्ति घर में शिवजी की पूजा अर्चन करना चाहते हैं, उन्हें कमेटी के लोग मिट्टी के थैले पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस मिट्टी में प्रमुख तीर्थों की मिट्टी और जल भी मिलाया गया है, जिसमें कुंडेश्वर, नीलकंठ पाली, छोटे बाबा पूराकला, हजारिया महादेव तालबेहट, झूमर नाथ व दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बार व अन्य देवालयों और जलाशयों की मिट्टी, जल व गंगाजल को मिश्रित किया जा रहा है। इसका पूजन जगदीश पाठक शास्त्री ने किया। सावन के प्रत्येक सोमवार को 400 से 500 परिवारों तक मिट्टी पहुंचाई जाएगी। इस मिट्टी से लोग शिवलिंग की स्थापना कर पूजन, अर्चन करेंगे। इस मौके पर मयंक शुक्ला व हरगोविंद कुशवाहा ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुनील खजुरिया पीसीसी, नातीराजा जाखलौन, युवा अध्यक्ष अंकित यादव, कृष्ण कुमार कटारे, विवेक व्यास, महेंद्र पनारी, गोकुल अहिरवार, संजय जाटव, रोहित कुशवाहा, प्रेम शंकर गुप्ता, रवि कुशवाहा सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे। संचालन कुलदीप पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें