फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत भावन भोले नाथ की बारात में झूमे श्रद्घालु

Sat, 25 Feb 2017 12:34 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
shivling - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का भांग, धतूरा व रज से शृंगार किया गया। जगह-जगह शिव बारातें निकाली गईं। भूतभावन भगवान की बारात में श्रद्धालुओं ने जमकर उत्साह पूर्वक नाचते झूमकर उत्सव मनाया। शिव मंदिरों में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जहां भांग, प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी चलते रहे।     
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को नगर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव को जल, दूध, दही, शहद, घी, दूबा, बेल पत्र आदि अर्पित करने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक चलता रहा। जबकि शहर के कई मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही घरों में भी लोगों ने शिव अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके बाद देर शाम को शहर में जगह-जगह शिव बारात निकाली गईं, जिसमें भगवान शिव के स्वरूप को बग्घी में सवार किया गया, जबकि बाकी भूत, पिचाश, देवता, आदि के स्वरूपों बाराती बनकर नाचते गाते हुए चल रहे थे।   
    
बृहस्पतिवार को भारतीय संस्कृति सेवा समिति द्वारा गोविंद नगर स्थित मां काली मंदिर से शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें भूतभावन की बारात में श्रद्घालु भगवान के मंगल गीतों पर थिरकते चल रहे थे। राजाराम मंदिर होते हुए शिव बारात सावरकर चौक से घंटाघर स्थित थानेश्वर मंदिर पहुंची। जहां शिवबारात का महाआरती कर स्वागत किया गया। पंडित सीताराम पुरोहित ने बताया कि शिव बारात की रात में देवी पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। इस मौके पर कंचनघाट के महंत सूर्यप्रकाश महाराज, मनमोहन जड़िया, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, बासुदेव पटवा, लक्ष्मीनारायण, आयुष नामदेव, खुुशाल साहू, मुन्नालाल, अमन, श्रीराम नामदेव, अमर साहू, नरेंद्र नामदेव उपस्थित रहे। वहीं, घंटाघर स्थित चंडी मंदिर से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में स्थानीय लोगों द्वारा भगवान के स्वरूप को तैयार का बारात का आयोजन किया। बारात स्टेशन तिराहा, कृष्णा टाकीज, पुराना सूचना केंद्र होते हुए वापस मंदिर पहुंची। बारात में श्रद्धालुओं भगवान भोले के गीतों पर थिरकते हुए जा रहे थे, जो वहीं महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। देर शाम को निकली बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाराती मौजूद रहे। इसके बाद चंडी मंदिर परिसर में शिवप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं थानेश्वर मंदिर में सुबह से विभिन्न धार्मिक शिवलिंग निर्माण व अभिषेक कार्यक्रम दिन भर चलते रहे। इसके बाद शाम को शिव बारात व शिवलिंग विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पंडित सीताराम पुरोहित के नेतृत्व में महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



यहां से निकली शिव बारात में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं शहर में महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर स्थापित शिवलिंग का अनूठा शृंगार कर धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं मुहल्ला सरदारपुरा, वंशीपुरा, चंडीमंदिर, तालाबपुरा, गांधीनगर व नेहरुनगर में महाशिवरात्रि पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। सरदारपुरा में भगवान गोपेश्वर मंदिर में भी देर शाम को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय स्वाभिमान जन महासभा के तत्वावधान में कृष्णा टाकीज के पास शिव बारात का भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सपेरा, राजकुमार, डा.नितेंद्र करौसिया, सोनू, राजीव, राजेश, मुकेेश, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

शिवरात्रि पर शिवालयों पर हुआ प्रसाद वितरण
ललितपुर। रॉयल एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं माई ड्रीम स्कूल परिवार चौबयाना की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुहल्ला महावीरपुरा में स्थापित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर फल-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से अरुण देवलिया, संजय देवलिया, विशाल, मुकेश, महंत गोविंददास महाराज, वैशाली, शीतल, एंजिल, प्रियंका शर्मा, विजय तिवारी, गोविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें