अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जगतगुरु स्वामी डॉ. कृष्णगिरि महाराज ने कहा कि ग्राम गनगौरा टोरिया के मां अन्नपूर्णा धाम पर यज्ञीय अनुष्ठान 28 अप्रैल से 6 मई तक चलेगा। इस अनुष्ठान के शुभारंभ पर कलश यात्रा 28 अप्रैल को गांव के तालब से शुरू होकर अन्नपूर्णा धाम पहुंचेगी। वह धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री शतचंडी महायज्ञ एवं विद्यासिद्धि महाअनुष्ठान, श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्माचार्य योगाचार्य अनिल महाराज ने धार्मिक अनुष्ठान को कल्याणकारी बताते हुए कहा कि इससे सांसारिक जीवन की व्याधि से मुक्ति होती है। यज्ञाचार्य पं. रामकिंकर त्रिपाठी ने यज्ञ की कार्ययोजना को विस्तार से बताया, जिसको पूरा करने के लिए ग्रामीणों ने संकल्प लिया।
बैठक में आयोजन समिति का अध्यक्ष बहादुर सिंह, बल्लन राजा, रामसेवक प्रधान गनगौरा, रानूराजा प्रधान जैरवारा, राम सिंह पूर्व प्रधान गनगौरा, रतन सिंह, दयाराम, मंगलसिंह चौहान, प्रताप सिंह, खिलान सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान समाजसेवी गंधर्वसिंह लोधी, संतोष नारायण शर्मा, राजेश साहू, पवन जैन शिवाजी, अक्षय अलया, रमेश राठौर, कौशल किशोर गोस्वामी, मनविंदर कौर, रितू समाधिया, लखनसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।