फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शताब्दी ढाई घंटा, वंदेभारत एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दर्जन से अधिक ट्रेन घंटों देरी से आईं, डाउन रूट की तीन ट्रेन भी तीन से चार घंटे विलंब रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मथुरा, दिल्ली की ओर घने कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। शताब्दी एक्सप्रेस जहां ढाई घंटा तो वंदेभारत एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से ललितपुर आई। वहीं, गीता जयंती, मालवा, दक्षिण एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेन चार से छह घंटे तक देरी से आईं।
अप रूट की ट्रेनों में कुरुक्षेत्र से चलकर ललितपुर से होकर खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब होकर सुबह 10.14 बजे आई। लखनऊ से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के चार बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे विलंब होकर सुबह 7.20 बजे आई। इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के 4.21 बजे के स्थान पर साढ़े छह घंटे विलंब होकर सुबह 10.55 बजे आई। मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस सुबह 5.05 बजे के स्थान पर पौने छह घंटे विलंब होकर सुबह 10.46 बजे आई। अप रूट की ही पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5.56 बजे के स्थान पर सवा पांच घंटे विलंब होकर सबह 11.20 बजे आई। साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6.42 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब से आई। दक्षिण एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 6.11 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब होकर पौने बारह बजे आई। इसी प्रकार अप रूट की ही कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6.33 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर सुबह 11.08 बजे आई। खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 11.35 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब से दोपहर 3.29 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 11.42 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर दोपहर 2.12 बजे आई। अप रूट की ही पंजाबमेल एक्सप्रेस दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर चार घंटे देरी से शाम 5.25 बजे आई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2.28 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर शाम 5.09 बजे आई। अप रूट की पातालकोट एक्सप्रेस भी शाम को 6.48 बजे के स्थान पर सवा दो घंटे विलंब से रात नौ बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस रात 7.56 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब होकर देर रात डेढ़ बजे आने की संभावना जताई। इसी प्रकार अप रूट की ही उत्कल एक्सप्रेस भी रात 8.21 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर देर रात पौने बारह बजे आने की संभावना जताई। वहीं डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस शुक्रवार को तड़के 3.33 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे देर होकर सुबह आठ बजे आई। इसी प्रकार डाउन रूट की समता एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 9.44 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर दोपहर 1.14 बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें