ललितपुर के आदर्श स्टेशन ललितपुर पर खत्म हो रहे शताब्दी के ठहराव को बहाल किए जाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि स्टेशन जंक्शन व जिला पर्यटन का हब बन रहा है। ऐसे में ठहराव यथावत रखा जाए।
सेना प्रमुख ने कहा कि शताब्दी के संबंध में रेलवे ठहराव को रद्द करने के लिए जो तर्क दे रही है वह हास्यास्पद प्रतीत हो रहा है। रेलवे का कहना है कि ललितपुर स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस में टिकटों की बिक्री कम हो रही है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, ललितपुर स्टेशन से मध्यप्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्थानों के लिए यात्रियों का आवागमन होता है। इसके अलावा मप्र में स्थित तीर्थ क्षेत्रों के साथ-साथ ललितपुर खुद एक पर्यटन हब बनने के लिए अग्रसर हो रहा है। जिसकी शासन और प्रशासन स्तर से शुरू भी हो चुकी है।
इसके अलावा ललितपुर में प्रस्तावित फार्मा पार्क, एयरपोर्ट निर्माण और बजाज पावर प्लांट आदि के मद्देनजर ललितपुर स्टेशन अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में ललितपुर स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव जरूरी है।
इस दौरान महेंद्र अग्निहोत्री, राजेंद्र गुप्ता, सुधेश नायक, सिद्धार्थ शर्मा, राजीव पटवारी, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह बुंदेला, भगवत वर्मा, मुन्ना त्यागी, प्रदीप साहू, प्रदीप, हनुमत पहलवान, विनोद साहू, भैय्यन कुशवाहा, बृजेश पारासर, पुष्पेंद्र शर्मा, नंदराम कुशवाहा, खुशाल बरार, रोहित पटेल, कामता भट्ट मौजूद रहे।