सिलावन। विकास खंड महरौनी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खिरिया लटकंजू के भवन के ऊपर से 11 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। यह लाइन बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान विद्यालय की छत और कक्षा-कक्षों की दीवारों में करंट आता है। इससे नौनिहालों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही लापरवाही नौनिहालों पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए 11 हजार हाईटेंशन लाइन को विद्यालय भवन से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को समय रहते विद्युत लाइन को स्थानांतरित कराना चाहिए।
0000
बच्चों की सुरक्षा पर सीधा जोखिम
प्राथमिक विद्यालय खिरिया लटकंजू के ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाईटेंशन लाइन बच्चों के जीवन के लिए सीधा जोखिम पैदा कर रही है। बारिश के मौसम में विद्यालय की छत और दीवारों में करंट आने की स्थिति बन जाती है। इस कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चे हमेशा डरे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस लाइन को तुरंत हटाना आवश्यक है।
00000000
हनुमान मंदिर भी खतरे में
विद्यालय भवन के समीप ही एक हनुमान मंदिर भी स्थित है। यही 11 हजार हाईटेंशन लाइन विद्यालय के साथ-साथ मंदिर के ऊपर से भी निकली है। इस वजह से मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को भी खतरा बना हुआ है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले लोग भी करंट के खतरे को लेकर चिंतित रहते हैं।
00000000000
फोटो-10
विद्यालय भवन के ऊपर से निकली यह लाइन कभी भी नौनिहालों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है। बारिश के चलते भवन की छत व दीवारों पर करंट की स्थिति बन रही है। इसे तत्काल हटवाया जाना आवश्यक है ताकि नौनिहाल निर्भय होकर स्कूल जा सकें।-सोनू त्रिपाठी
0000000000000000000000
फोटो-11
ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को मंदिर के ऊपर से लाइन हटवाने के लिए अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।-आशीष झा
00000000
वर्जन
विद्यालय के ऊपर से एचटी लाइन शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, कुछ विद्यालयों का विभाग में पैसा भी जमा हो चुका है, उम्मीद है कि जल्द ही लाइन शिफ्ट हो जाएगी।-नीतू वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी