फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार ओवरब्रिज के दोनों ओर जर्जर सड़क की मरम्मत शुरु

विज्ञापन
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की सड़क - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर नेहरूनगर की ओर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों ओर जर्जर व गड्ढा युक्त सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। अब राहगीरों को यहां से निकलने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

ललितपुर-देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर डेढ़ वर्ष पूर्व ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। उप्र. सेतु निगम द्वारा नेहरूनगर की ओर पांच माह पहले आठ पिलर बनाकर तैयार कर लिए गए, देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पहले स्टेशन तिराहा वाली सड़क पर भी एक पिलर बनाया गया है, बाकी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान ही एक ओर की साइड पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ हो गया, जिससे यहां आए दिन राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होने लगी और कीचड़ व गड्ढों से निकलने के दौरान वाहन गिरने से कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। रेलवे क्रॉसिंग के पास ही नेहरूनगर की ओर सड़क जर्जर हालत के कारण रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुलने पर एक साथ कई वाहन एक साथ तेजी से निकलते हैं तो वाहनों वाहनों के गड्ढों में चलने से कीचड़ दूसरों पर उछलता है। इस कारण अक्सर लोगों के ऊपर छींटे पड़ जाते हैं। ऐसे में यहां से निकलने वाले लोगों को कई बार असहज ही महसूस करना पड़ता है और करीब साढ़े तीन सौ मीटर लंबे मार्ग में ओवरब्रिज के पिलर के दोनों ओर सड़क कीचड़ युक्त होने से एंबुलेंस या अन्य गंभीर बीमारी वाले लोगों को जल्दबाजी में निकलने से काफी दिक्तत होती रही है।
इस खबर को ‘अमर उजाला’ द्वारा समय-समय पर प्रकाशित करता रहा है। आखिरकार उप्र सेतु निगम ने ओवरब्रिज के पिलर के दोनों ओर नेहरूनगर की ओर सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बजट के कारण लटका काम
29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले देवगढ़ रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के लिए अब तक तीन करोड़ रुपये का बजट ही जारी हो सका है। बजट की कमी के कारण ओवरब्रिज का काम अटका पड़ा है। करीब छह महीने हो गए हैं, लेकिन शासन ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट जारी नहीं किया है।
देवगढ़ रोड पर नेहरूनगर से बाजार की ओर रोज आना-जाता होता है, लेकिन ओवरब्रिज के पिलर के दोनों ओर नेहरूनगर में सड़कों का काफी खस्ता हालात थी, जिससे कई बार गिरते-गिरते भी बचे हैं।
- महेंद्र जैन
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर नेहरूनगर की ओर बन रहे ओवरब्रिज की सड़कों की हालत बहुत खराब थी। लेकिन, अब यहां गिट्टी डालकर मरम्मतीकरण किए जाने से कीचड़ से निजात तो मिल ही गई है।
- कीरत राजपूत
देवगढ़ क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए बनाए गए पिलर के दोनों ओर बारिश का पानी भरने के दौरान काफी कीचड़ हो जाता था। अब मरम्तीकरण का कार्य होने से कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी, दिक्कत नहीं होगी।
- अभिलाष रिछारिया
पिलर के दोनों ओर सड़कों पर कीचड़ व गड्ढे होने के कारण रात के समय में बहुत दिक्कत होती थी। इस सड़क पर तो पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता था, लेकिन अब पैदल भी आसानी से निकल सकेंगे।
विज्ञापन

- अजय अग्रवाल
ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे आने-जाने वालों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें