फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में शहर की मुख्य सड़क की हो मरम्मत

विज्ञापन
road.jpg - फोटो : road.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को स्थानीय कंपनीबाग में शहर के मुख्य मार्ग की उखड़ी सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एक माह में सड़कें गड्ढा मुक्त न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कंपनी बाग में वक्ताओं ने कहा कि विभाग की लापरवाही व उदासीनता के चलते अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र तो दूर शहर की मुख्य मार्ग भी उखड़ा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों से चार पहिया वाहन चलाना तो दूर दो पहिया वाहन से भी निकलना दूभर हो गया है। गड्ढों से गिर कर अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। प्रतिदिन कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। शहर के मोहल्ला नदीपुरा से नेहरू नगर तक सड़क खस्ता हालत में बनी हुई है। जबकि इस मार्ग से अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। सेना ने एक माह में सड़क गुणवत्ता युक्त व मानक अनुरूप मरम्मत कराई जाए। अन्यथा सेना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सुदेश नायक, हरविंदर सिंह सलूजा, भगतसिंह राठौर, राजीव पटवारी, सुरेश अग्रवाल, राजू जैन, रामसेवक साहू, अंकुर जैन, अमित जैन, सन्मति सर्राफ, ब्रजेश, ब्रजेंद्र शर्मा, करनसिंह, प्रहलाद सिंह, मुकेश, मनोज जैन, प्रदीप विश्वकर्मा, नारायनसिंह, गया प्रसाद, व्योम आदित्य, राजमल जैन बरया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें