फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पहले डाल दी गिट्टी, डामर अब तक नहीं पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बार(ललितपुर)। क्षेत्र में विकास के भले ही दावे हो लेकिन हकीकत यह है कि खस्ताहाल सड़कों से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। मार्ग पर वर्षों पहले गिट्टी पड़ने के बाद डामर अब तक नहीं डाला गया, जिससे सड़क से निकलना जोखिम भरा साबित हो रहा।
विज्ञापन

बार-बानपुर मुख्यमार्ग से फेरारी-दशरारा संपर्क मार्ग पर अर्से पहले गिट्टी डलवा दी गई थी लेकिन डामर आज तक नहीं डाला गया, जिससे इस सड़क से निकलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से निकली सड़क का भी यही हाल है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पहले बानपुर मार्ग से करीब तीन किलोमीटर की पगडंडी तो तत्कालीन सांसद राजेंद्र गनोत्री ने मिट्टी डलवा कर लोगों को आवागमन के लिए सही करवाई थी इसके बाद कई वर्ष पहले इस कच्ची सड़क पर जिला पंचायत के द्वारा पत्थर बिछाया गया था लेकिन तब से अब तक इस सड़क का किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस सड़क से ग्राम फेरारी, दशरारा, भावनी, बछरावनी, खेरा, तुरका आदि गांव के निवासी जब बानपुर की तरफ जाते हैं तो इसी सड़क से होकर बार बानपुर मार्ग पर जाना पड़ता है। सड़क पर पत्थर उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है। बरसात के दिनों में यहां से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है जबकि ग्राम फेरारी ग्राम पंचायत भेलौनी लोध का राजस्व ग्राम है जिसकी आबादी करीब छह सौ और ग्राम पंचायत दशरारा की आबादी करीब दो हजार है।
विज्ञापन

फोटो-36
बार-बानपुर मुख्य मार्ग से ग्राम दशरारा बछरावनी संपर्क मार्ग कच्चा है आजादी के बाद से आज तक इस मार्ग का किसी ने ध्यान नहीं दिया इस मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन होता है गड्ढे हो जाने के कारण बार-बानपुर मार्ग पर पहुंचना मुश्किल होता है। मोहनलाल बरार, ग्राम दशरारा ब्लॉक बार
फोटो-37
कस्बा की सड़के खस्ताहाल हैं। पीएनबी के सामने सड़क पर गड्ढे होने के कारण गंदा पानी भरा रहता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस सड़क को प्राथमिकता से बनवानी चाहिए। रामकुमार रिछारिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें