फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार दे रहे हादसों को न्यौता

विज्ञापन
महरौनी में लटकते बिजली के जर्जर तार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी नगर के मुख्य बाजार में निकली विद्युत केबल जर्जर हो गई है और खंभों से नीचे लटकती रहती हैं। केबल के आपस में टकराने से चिंगारी निकलती रहती हैं, इससे यहां के लोगों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

महरौनी नगर के मुख्य बाजार में जर्जर विद्युत केबलों की वजह से आए दिन फाल्ट होते रहते हैं और कई बार तो केबल ही टूटकर गिर जाती हैं। कई बार आग भी लग जाती है। केबल जर्जर होने और उनकी ऊंचाई सड़क से ही करीब पांच फीट तक लटक रहती हैं। इससे यहां गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। इनमें बहुत से मेन सप्लाई के तार वर्षों पुराने हैं, जिनकी उम्र भी पूरी हो चुकी है, इसके बाद भी उन्हें बदला नहीं गया है। टूट कर गिरने वाली लाइन को बिजली विभाग द्वारा उन्हीं केबलों से ज्वाइंट कर दिया जाता है, जो अधिक समय तक नहीं चल पाते हैं। नगर पंचायत कार्यालय के सामने और गांधी चौक बाजार, टीकमगढ़ रोड की भी स्थिति काफी दयनीय है, जहां विद्युत केबिल नीचे लटकी हुई है और आए दिन उसमे आग लगती रहती है। व्यापारियों ने विभाग से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से ले और शीघ्र ही केबल को बदला जाए ।
----------------------
आए दिन केबलों के आपस में टकराने के बाद चिंगारी निकलती है और आग लग जाती है, इससे हमेशा जान को खतरा बना रहता है, सभी लोग परेशान हो रहे हैं। अल्ताफ, महरौनी।
विज्ञापन

---------
नगर पंचायत के सामने लोहे के पोल में पिछले कई दिनों से करंट आ रहा है, विभाग को इसकी जानकारी भी दे दी, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सचिन शास्त्री ।
-------------------
विद्युुत विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है और इससे लोगों की जान माल को खतरा बना रहता है । इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सुधीर साहू ।
---------
घर के सामने बिजली की जर्जर हालत में केबल डली हुई है। जिसमें आए दिन आग लगती रहती है और वह टूटकर गिर जाती है। विभाग को शीघ्र ही के बल को बदलवा देना चाहिए।
विज्ञापन

राजू सर्राफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें