फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का गंदा पानी पहुंच रहा पाइप लाइन में

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। शहर क्षेत्र में पेयजल की समस्या दिनों दिन गहराती जा रही है। रही-सही कसर पाइप लाइन में लीकेज से पूरी हो रही है। स्थिति यह है कि मोहल्ला आजादपुरा में गुरुनानक धर्मशाला के नाले से निकली पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण एक तो कीमती जल बेकार बह रहा है, दूसरे लीकेज होने के कारण पाइप लाइन में गंदा पानी जा रहा है। इससे आसपास के घरों में बदबूदार पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लोगों को साफ पानी पिलाना शासन की प्राथमिकता है, लेकिन शहर में पाइप लाइनों के लीकेज के कारण शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि नाले का गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। मोहल्ला नई बस्ती व गांधी नगर को जाने वाली पाइप लाइन में आजादपुरा स्थित गुरुनानक धर्मशाला के नाले का पानी जा रहा है। यह स्थित एक या दो दिन की नहीं है, बल्कि एक पखवाड़ा से अधिक समय हो गया है। मोहल्ले वाले पाइप लाइन का लीकेज सही करने के लिए शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पानी में बदबू आ रही है। गर्मियों में चिकित्सक स्वस्थ रहने के लिए लोगों को साफ पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, यहां के निवासी मजबूर होकर गंदा पानी पी रहे हैं। ऐसे में लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो नगर में दूषित पानी की जांच करते हैं। गंदगी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने का कार्य भी है। लेकिन, 12 दिन के बाद भी लीकेज ठीक नहीं किया गया है। इस कारण मजबूरन नाले का गंदा पीना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान में ठेकेदारी से लगे मजदूर वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण भाग गए हैं। विभाग के पास केवल दो मजदूर बचे हैं, जिनसे कार्य लिया जा रहा है।  इससे कार्य की गति धीमी है। मोहल्ला आजादपुरा का लीकेज शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीण यादव, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें