फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालवा, पटना-इंदौर और साबरमती समेत कई ट्रेन दो से तीन घंटे विलंब से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेन भी घंटों विलंब से चलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भोपाल और दिल्ली की ओर जाने वाली मालवा, पटना-इंदौर और साबरमती एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेन दो से तीन घंटे तक की देरी से आईं। इसके चलते यात्रियों पर स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
भोपाल की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस शनिवार को तड़के 4:21 बजे के स्थान पर 2.40 घंटे विलंब होकर सुबह 7:59 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। पटना इंदौर एक्सप्रेस सुबह 5:43 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे देरी से आई। साबरमती एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 6:42 बजे के स्थान पर 2.10 घंटे विलंब से सुबह 8:51 बजे और पातालकोट एक्सप्रेस शनिवार की शाम को 6:50 बजे के स्थान पर सवा घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन

उधना विशेष एक्सप्रेस शाम को 7:40 बजे के स्थान पर सवा दो घंटे देरी से और यशवंतपुर एक्सप्रेस शनिवार को शाम 4:45 बजे के स्थान पर 2.11 घंटे लेट होकर देर शाम को 6:56 बजे पहुंची। अप रूट की पातालकोट एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटा दस मिनट देरी से आई। इसी प्रकार डाउन रूट की बलिया एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 7:55 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे देरी से सुबह 10:19 बजे आई।
विज्ञापन

डाउन रूट की कुशीनगर एक्सप्रेस शाम को 5:59 बजे के स्थान पर एक घंटे की देरी से आई। इसी प्रकार, हरिद्वार की ओर जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को तड़के 3:33 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब से सुबह 6:33 बजे आई। ऐसे ही हीराकुंड एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 5:59 बजे के स्थान पर 2.10 घंटे विलंब होकर सुबह 8:11 बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें