फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में सात हजार मीटर खराब

Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में विद्युत राजस्व वसूली और थ्रू-रेट के सापेक्ष राजस्व वसूली की समीक्षा करने आए प्रबंधक निदेशक आगरा कार्यालय के अधिकारियों ने विद्युत विभाग को थ्रू-रेट बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि थ्रू-रेट नहीं बढ़ाया जाता है, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शहर में समीक्षा के दौरान सात हजार मीटर खराब पाए गए। सबसे अधिक बकाएदार दस हजार रुपए से अधिक के मिले, जिस पर उन्होंने काम में शिथिलता पर अधिकारियों से नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


शहर में 24 हजार घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा है। जबकि करीब 3500 से अधिक वाणिज्यिक और आटा चक्की एवं हैवी कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं। इसके अलावा शहर में आधा सैकड़ा औद्योगिक कनेक्शन भी हैं। शहर उपखंड कार्यालय को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जुलाई माह में 225 लाख रुपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। वहीं अगस्त माह के लिए विभाग को 213.35 लाख रुपए का राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूरा करने में विभाग को पसीना छूट रहा है। शहर में पावर कार्पोरेशन द्वारा चार रुपए विद्युत थ्रू-रेट का लक्ष्य दिया गया है, जबकि शहर में उपखंड कार्यालय प्रथम के अंतर्गत वर्तमान में 2.10 रुपए थ्रू-रेट चल रहा है। 

सोमवार को आगरा प्रबंध निदेशक कार्यालय से राजस्व वसूली की समीक्षा करने आए अधिशासी अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय में समीक्षा के दौरान अकेले शहर में ही 24 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के सापेक्ष सात हजार विद्युत मीटर खराब होना पाया।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने सहायक अभियंता मीटर अजय सविता से  शहर में इतनी अधिक संख्या में मीटर खराब होने का कारण जाना और सबसे पहले शहर के सभी आईडीएफ मीटरों को खत्म करने और सभी खराब मीटरों के स्थान पर नए मीटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा से हर हाल में थ्रू-रेट चार रुपए तक करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने उपखंड अधिकारी से शहर में 10 हजार रुपए से अधिक की बकाएदारी पर कनेक्शन नहीं काटने पर  नाराजगी जताई।  उन्होंने इसके बाद अधिकारियों की टीम के साथ शहर में विभिन्न मुहल्लों में जाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की और दस हजार से अधिक के बकाएदारी पर कनेक्शन भी कटवाए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता गौरव कुमार, अवर अभियंता पंकज मौर्य, अवर अभियंता विनय साहू, बिलिंग कंपनी मैनेजर वसीम बेग, छोटेलाल दुबे आदि मौजूद रहे। 

29.34 लाख के 46 कनेक्शन काटे
ललितपुर। सोमवार को आगरा के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में चले अभियान में विभाग द्वारा 29.34 लाख रुपए के बकाएदार 46 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जबकि 25.87 लाख रुपए विद्युत बकाया वसूला। इसके अलावा मीटर विभाग की टीम द्वारा 24 नए मीटर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें