फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में सात टीमें जानेंगी क्षय रोगियों की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में टीबी मुक्त भारत टीम अभियान के अंतर्गत जोश टीबी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 11 सदस्यीय सात टीमें गांव-गांव जाकर क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। ये टीमें मरीजों की स्थिति और दवा सेवन से जुड़ी समस्याओं को भी जानेंगी।
विज्ञापन

देश में आठ अक्तूबर से टीबी मुक्त भारत टीम अभियान चल रहा है। इसी के तहत जनपद में जोश टीम का गठन किया जा रहा है। ये टीमें ब्लॉक क्षेत्रों में क्षय रोगियों की मॉनीटरिंग करेंगी। वे यह भी देखेंगी कि मरीज नियमित रूप से दवा ले रहे हैं या नहीं। मरीजों की समस्याओं को जानकर नजदीकी सीएचसी पर उनका निस्तारण भी कराएंगी। स्वास्थ्य विभाग को समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
000000000000
टीम संरचना और कार्य
प्रत्येक जोश टीम में कुल 11 सदस्य होंगे। इनमें एक अधिकारी, पांच एनसीसी कैडेट्स और पांच माई भारत टीम के सदस्य शामिल होंगे। छह ब्लॉक के लिए छह टीमें होंगी, जबकि एक टीम शहर में जागरूकता का काम करेगी। ये टीमें लक्षण वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें उपचार भी मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
ये हैं टीबी के लक्षण

- दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आना।
- रात में बुखार और पसीना आना।

- भूख कम लगना और वजन घटना।
- बलगम से खून आना।

- सांस लेने में सीने में दर्द होना।
- छाती के एक्स-रे में असामान्यता।

-
जनपद में आठ अक्तूबर से टीबी मुक्त भारत टीम अभियान चलाया जाएगा। इसमें 11 सदस्यीय 7 टीमें प्रसार-प्रसार करेंगी। साथ ही मरीजों की मॉनीटरिंग भी करेंगी।

- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें