फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मधुमक्खियाें के हमले में छह महिलाओं समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बार क्षेत्र के ग्राम धोवनखेरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार के ग्राम धोवनखेरी में खेत में मधुमक्खियों के हमले से छह महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। यह देख परिजनों ने उन्हें बचाया और मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना बार के ग्राम धोवनखेरी निवासी किशोरी लाल के खेत पर शुक्रवार को खेती किसानी का काम चल रहा था। इसके चलते उसके परिवार की महिलाएं और लड़कियां भी खेत पर काम करने के लिए गई थीं। साथ ही, रिश्तेदार भी उनके साथ खेत पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उसके खेत के पास ही एक पेड़ पर मधुमक्खियाें का छत्ता भी लगा है। जब सभी महिलाएं और लड़कियां खेत पर काम कर रही थीं, तभी अचानक उन पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उन्हें कई डंक मारे। मधुमक्खियाें के हमले में खेत पर काम कर रही शिवानी पुत्री सम्राट, अंजना पुत्री किशोरी लाल, शगुन पत्नी किशोरी लाल, सेजल पुत्री सुरेंद्र, कपूरी पुत्री नाथूराम और कौशल पुत्र मुलायम राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोग वहां पहुंचे। वहां पहुंचे लोगों ने कपड़ा ओढ़ाकर सभी को किसी प्रकार बचाया। इसके बाद वे सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज लाए जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें