फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीएड की परीक्षा के दौरान नकल करते सात परीक्षार्थी पकड़े, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में कड़ी निगरानी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने सात परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया और विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली मच गई है।
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा, दीपचंद महाविद्यालय तथा पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय,पनारी के परीक्षार्थी बीएड की परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 216 परीक्षार्थियों में नौ अनुपस्थित रहे। इस दौरान महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने सात परीक्षार्थियों पर अनुचित साधन प्रयोग करते हुए पकड़ लिया और विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष प्रो. केशव देव व परीक्षा समिति के सदस्यों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सात परीक्षार्थियों की कॉपी बदलकर उनसे एक फार्म भरवाकर हस्ताक्षर करा लिए गए जिसे कॉपी के साथ विवि अलग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

0000000000000000
समर्थ पोर्टल नहीं खुला, आज भी दाखिले रहे बाधित
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर बीएससी गणित व बायोलॉजी में और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सकी है। प्राचार्य प्रो. केशव देव ने बताया कि मेरिट के अनुसार इन कक्षाओं के फार्म जमा कर लिए गए हैं, पोर्टल खुलते ही उस पर लोड किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विवि के शैक्षिक कैलेंडर के अनुपालन में 20 जुलाई से कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें