फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्रीहनुमान जयंती पर होंगे सात दिवसीय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की आम सभा तुवन मंदिर पर आयोजित हुई, जिसमें सात दिवसीय कार्यक्रम का निर्णय लिया गया।
तुवन मंदिर पर 22 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड, 23 अप्रैल को भव्य शृंगार दर्शन, हवन पूजन व प्रसाद वितरण, सुबह 7 बजे से आरंभ होंगे एवं शोभायात्रा शाम 4.30 बजे तुवन मंदिर से आरंभ होकर सदर कांटा, पानी की टंकी, रावरपुरा, सुभाषपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजाद चौक, वीर सावरकर चौक होते हुए तुवन मंदिर पर संपन्न होगी। इसमें प्रमुख अखाड़े हनुमान दल अखाड़ा, भारत सेवा मंडल व्यामशाला, कंचन, आजाद, लवकुश, कौशल किशोर, दुश्मन फटकार, रामराजा और हनुमान धारा व्यामशाला, विष्णुपुरा गुरुकुल, संकट मोचन व्यामशाला, महाकाल अखाड़ा, महाकाल संस्थान आदि की सहभागिता रहेगी। 24 व 25 अप्रैल को संगीतमय रामायण पाठ (अखंड रामायण), 26 व 27 को स्कूली बच्चों का नृत्य एवं गायन, 28 अप्रैल को श्री सत्यनारायण कथा कराने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, आदित्य नारायण तिवारी, गोविंदनारायण सक्सेना, प्रदीप चौबे, विलास पटैरिया, शिव मोहन रिछारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें