फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मारपीट के मामले में जेल में बिताई गई अवधि की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी-एसटी) विकास कुमार की अदालत ने हैंडपंप पर हाथ धोने पर मारपीट के मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए जेल में बिताई अवधि और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गोराकलां निवासी भगवानदास पुत्र मुलू सहरिया ने थाने में सात वर्ष पूर्व तहरीर दी थी। बताया था कि 20 सितंबर 2018 को रात करीब साढ़े सात बजे वह हैंडपंप पर हाथ धो रहा था। उसी समय उसके गांव का मेघराज लोधी आया और बिना किसी कारण के गालियां देने लगा और कहने लगा कि वो सहरिया जाति का है। वह हैंडपंप पर हाथ क्यों धो रहा है। उसने विरोध किया तो उसकी लाठियों से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

थाना मड़ावरा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को न्यायाधीश ने उक्त मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश की गई दलीलों, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए मेघराज को दोषी पाते हुए जेल में बिताई अवधि और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें