ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने घंटाघर समेत वार्ड नंबर 18 सुभाषपुरा व अन्य वीआईपी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में ब्लीचिंग दवा का छिड़काव किया गया।
सफाई निरीक्षक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मोहल्ला नदीपुरा, रावतयाना, चौबयाना, झांसीपुरा, कटरा बाजार, सिविल लाइन, चांदमारी व सुभाषपुरा सहित वीआईपी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया। घंटाघर स्मारक को भी सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र, डीसी पंकज कुमार, एमआईएस जितेंद्र चंदेल, हेड स्वास्थ्य नायक संजय कुमार, सुनील कुमार सहित जोन द्वितीय के समस्त स्वास्थ्य नायक उपस्थित रहे।