फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराब बेचने और उत्पात मचाने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- साढूमल और हंसरा में सर्वसम्मति से हुआ फैसला, शराबबंदी के लेकर जागरूक हो रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। नशाखोरी की लत से गर्त में जा रहे युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए ग्रामीण जागरूक होते नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत सीरोंन में शराब बिक्री को लेकर जुर्माने के प्रावधान के बाद साढूमल और हंसरा में भी पंचायत बुलाई गई। बैठक में सभी समाज के पंचों के सामने सर्वसम्मति से गांव में शराब-गांजे की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया। शराब पीकर गाली-गलौज तथा झगड़ा करने वालों को भी दंडित करने का नियम लागू किया गया।
विज्ञापन

ग्राम साढूमल में झंडा चौक पर बुलाई गई खुली बैठक में पंडाल में विराजे गणपति को साक्षी मानकर निर्णय लिया गया कि गांव शराब अथवा गांजा बेचते हुए पकड़े जाने पर 51 हजार रुपये दंड लगाया जाएगा। साथ ही गांव का जो भी व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज या उत्पात मचाएगा उस पर भी 5100 रुपये का दंड लगाया जाएगा। वहीं, ग्राम हंसरा में भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उनके गांव में शराब बेचने वालों पर 11 हजार रुपये और पीकर उत्पात मचाने वाले पर 1100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। सर्वसम्मति से लिए गए इस पंच फैसले को जो नहीं मानेगा पूरा गांव उससे कोई सरोकार व संबंध नहीं रखेगा। ग्रामीणों द्वारा लिए गए फैसले को कागज पर लिखकर सभी को सुनाया गया और हस्ताक्षर कराए गए। सहमति पत्र पर श्रीकांत कुशवाहा, मनोहरलाल, श्रीराम, मंगलसिंह, गोरेलाल, रामकिशन, तंसुराम, गोपीलाल, लेखराज अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार एवं हंसरा में रगवर, अजमेरसिंह, सजनसिंह, प्यारेलाल, मलखान सिंह, देवीसिंह के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें