फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक के साथ सैल्फी लेने के दौरान चली थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजघाट में पल्सर सवार युवकों द्वारा युवक को गोली मारने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक युवक बंदूक के साथ सेल्फी ले रहा था। उसी दौरान गोली चल गई थी, जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने घटना का पटाक्षेप करते हुए बताया कि थाना जखौरा के ग्राम बंदपुरा और हाल राजघाट निवासी दीपक यादव (24) पुत्र लाल सिंह यादव समेत सात - आठ युवक राजघाट बांध पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान दीपक यादव बंदूक से सेल्फी ले रहा था। उसने बंदूक अपने चेहरा की ओर कर ली। इसी दौरान बंदूक चल गई, जिससे वह घायल हो गया था। उसका इलाज झांसी में चल रहा है। बंदूक चलने के बाद कुछ लोग घायल युवक को जिला अस्पताल ले आए, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया था। झांसी में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने चेहरे से गोली निकाल दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर मुआयना किया और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना, राजघाट चौकी इंचार्ज समेत पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के दौरान गोली चलने वाली बंदूक भी बरामद कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और पूछताछ की गई, जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई। इस प्रकरण में घटना के दिन घायल दीपक के साथ जिला अस्पताल आए एक युवक ने दीपक को अपना भाई बताते हुए दो पल्सर सवारों पर गोली चलाने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें