फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को अब पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण देने के लिए विद्यालयों में आत्मरक्षा किट रहेगी। किट में किक पैड, हैंड गार्ड, चेस्ट गार्ड आदि शामिल रहेगा।
1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में 1.71 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पीएमश्री विद्यालयों की छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत दिया जाएगा। प्रशिक्षण दिलाने के लिए शासन से धनराशि भेजी जाएगी। आत्मरक्षा की किट विद्यालय खरीदेंगे। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में इसे शुरू करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सिखाए जाएंगे दांवपेच : प्रशिक्षण में आत्मरक्षा कौशल की प्रारंभिक स्थिति, ट्रिपल पंच, मिडिल पंच, सिंगल हैंड ग्रिप, चिन पंच, फेस पंच, चेस्ट अटैक, थाई डिफेंस, नेक अटैक, एल्बो अटैक, बैक साइड डिफेंस, रिब अटैक, फारवर्ड ब्लाॅक, मिडिल एब्डॉमिन किक, फ्रंट नेक ग्रिप, थाई किक, फेस किक, बैक नेक ग्रिप, नोज किक सहित अन्य दांवपेच का प्रशिक्षण दिया जाएगा।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें