फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : वाहन देने से इंकार, दो पर होगी एफआईआर

Sat, 10 Oct 2015 01:12 AM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत सामान्य निर्वाचन में वाहन देने से मना करने पर दो वाहन संचालकों के खिलाफ एफआईआर होगी। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।  पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा पुलिस, प्रशासन व कार्मिकों के लिए मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए पहले चरण के मतदान के लिए 159 छोटे व बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया था। इसमें से 74 छोटे व बड़े वाहनों का अधिग्रहण मजिस्ट्रेट, पुलिस व प्रशासनकि अधिकारियों, महरौनी ब्लाक को 38 व मड़ावरा ब्लॉक के लिए 36 वाहनों का अधिग्रहण किया गया था।  जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभागों को किसी भी प्रकार से चुनाव ड्यूटी से मना करने या वाहनों को देने से मना करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी गई थी। यहां तक कि चुनाव उपयोग के लिए वाहन देने से मना करने वाले वाहन स्वामियों के परमिट तक निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद भी दो वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोमलता यादव ने दोनों वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए थाना कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें