फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक के मॉडल का चयन

Thu, 10 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आईआईटी दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिबल में प्रदर्शित देश भर के साठ मॉडलों में जिले के बाल वैज्ञानिक का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चुन लिया गया। इस उपलब्धि पर बाल वैज्ञानिक को पांच हजार रुपये का चेक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन


आईआईटी में तीन से आठ दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में भारत सहित सार्क देशों के करीब सात सौ मॉडलों का प्रदर्शन किया गया था। इसमें ललितपुर जिले से तीन होनहार डाली गुप्ता, विजेंद्री और कौस्तुभ निरंजन ने प्रतिभाग किया था। इस तरह देश भर से कुल साठ मॉडलों का प्रदर्शन हुआ था।

इसमें सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी में कक्षा दस में अध्ययनरत छात्र कौस्तुभ का मॉडल इलैक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन के निर्णायकों को पसंद आया। छात्र ने बताया कि यह मॉडल इलैक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन के सिद्धांत पर कार्य करता है। इस मॉडल का इस्तेमाल लिफ्ट, इंडक्शन चूल्हा, बुलेट ट्रेन को रोकने में व ट्रांसफार्मर के रूप में किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं, राजकीय इंटर कालेज बार की छात्रा डौली गुप्ता ने मोड सूचक यंत्र और जूनियर हाईस्कूल सैदपुर की छात्रा विजेंद्री ने स्पीड ब्रेकर से विद्युत उत्पादन करने का मॉडल प्रदर्शित किया था। निर्णायक मंडल ने कौस्तुभ के मॉडल को सबसे सटीक मानते हुए चुन लिया।

इस उपलब्धि पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन, सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा व आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर डा. गुप्ता ने चयनित छात्र को पांच हजार रुपये का चेक, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
उधर, फेस्टिबल से लौटकर आए शिक्षक अमित शुक्ला ने कहा कि चुना गया मॉडल मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं, छात्र का कहना है कि चुने गए मॉडल के निर्माण में शिक्षक शैलेंद्र माली व अमित शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ललितपुर जिले के अन्य दो प्रतिभागी भी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा
चयनित छात्र को अब विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्र का फार्म भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें