फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकानों पर हुई छापामार कार्रवाई, एक दुकान निलंबित, 14 से भरे गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रबी की फसल में बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए चार टीमों ने 35 बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इसमें 14 दुकानों से सैंपल भरे गए, एक दुकान को निलंबित कर दिया। दो दुकानों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने रबी सीजन में बीज की कालाबाजारी, मिलावटी बीज की बिक्री रोकने के लिए चार टीमों का गठन किया था। इसमें पहली टीम डीडी कृषि संतोष सविता, दूसरी जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, तीसरी भूमि संरक्षण अधिकारी देवेंद्र निरंजन और चौथी टीम एसडीओ कृषि सोनू मंगल के नेतृत्व में बनाई गई। चारों टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बीज की दुकानों की जांच करने को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में डीडीए की टीम ने तालबेहट, जिला कृषि अधिकारी की टीम ने महरौनी-मड़ावरा, भूमि संरक्षण अधिकारी की टीम ने ललितपुर क्षेत्र और एसडीओ कृषि विभाग की टीम ने पाली क्षेत्र में स्थित बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें टीमों ने दुकानों पर रखे बीज की क्वालिटी को परखा और दुकानदारों से आवश्यक जानकारी हासिल की। चारों टीमों ने कुल 35 बीज दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें 14 दुकानों से सैंपल भरे, महरौनी में स्थित दो बीज दुकानदारों को नोटिस और एक दुकान को निलंबित कर दिया गया।
----------
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इसमें दुकानों के सैंपल भरे गए। दो को नोटिस और एक दुकान को निलंबित किया गया है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई टीमों के द्वारा की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष सविता, उप निदेेशक कृषि ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें