फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा भलाईटोला रानीपुरा निवासी युवक की नगर के मानसरोवर तालाब में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। हादसे के सूचना पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने सीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव शासकीय मदृद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

रानीपुरा खांदी निवासी फूलचंद रैयकवार को भाई प्रमोद (40) पुत्र सुखलाल तालाब के किनारे भलाईटोला रानीपुरा में परिवार सहित रहता था। वह विवाह शादियों एवं होटलों पर खाना एवं मिठाई बना कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को दोपहर में वह घर के सामने बने मानसरोवर तालाब पर गया था। उसे तैरना नहीं आता था। इसके कारण वह टयूब लेकर जाता था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी खोज की। लोगों को जब तालाब में टयूब पानी में तैरता दिखा। इसके बाद उसकी तालाब के पानी में तलाश की तब पानी में उसका उतराता हुआ शव मिला। तत्काल उसे आसपास के लोग पानी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में शोक छा गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां बताई गई है। जानकारी पर तहसीलदार अभिमंयु कुमार ने सीएचसी जाकर मृतक के परिजनों को हर संभव शासकीय मदद का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें